उत्तर प्रदेश

अयोध्या में शिवकुमार वर्मा जानलेवा हमले का खुलासा! पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर 7 आरोपी किए गिरफ्तार जाने पूरा मामला

अयोध्या में सिस्टम पर भारी पड़ा समाज! शिव शंकर वर्मा हमला केस ने बदली तस्वीर

अयोध्या में शिवकुमार वर्मा जानलेवा हमले का खुलासा: पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनपद अयोध्या में अज्ञात हमलावरों द्वारा जान से मारने की नीयत से किए गए हमले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त बुलेट और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित लाठी-डंडे और लोहे की रॉड बरामद की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तारून, थाना हैदरगंज एवं जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष तारून संदीप कुमार त्रिपाठी और थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक कुमार राय द्वारा किया गया।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित शिवकुमार वर्मा, निवासी ग्राम सुखदेव तिवारी का पुरा, सोनौरागाऊपुर (थाना तारून), 8 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे घर से डेयरी पर दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान भवानीगढ़ जंगल के पास अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने रोककर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पीड़ित का पुत्र आयुष वर्मा और अन्य लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मु0अ0स0 269/25 के तहत थाना तारून में मामला दर्ज किया गया। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार वर्मा को पहले सीएचसी तारून और बाद में मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर, अयोध्या रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

विवेचना में सामने आया कि नामजद अभियुक्त नागेन्द्र तिवारी की पीड़ित से पुरानी रंजिश चल रही थी। 7 दिसंबर 2025 को उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या का प्रयास किया

तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र, सर्विलांस और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया। विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है और सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. नागेन्द्र तिवारी (59 वर्ष)

  2. बृजेश तिवारी (20 वर्ष)

  3. पवन पाठक उर्फ विकास (24 वर्ष)

  4. आदर्श यादव उर्फ भोलू (19 वर्ष)

  5. नरेन्द्र पाण्डेय (21 वर्ष)

  6. प्रेम तिवारी उर्फ रिंकू (20 वर्ष)

  7. अभिषेक गौड़ (18 वर्ष)

बरामदगी

  • बुलेट मोटरसाइकिल (UP 42 BY 0008)

  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 42 BR 8676)

  • चार डंडे

  • दो लोहे की रॉड

पुलिस के अनुसार कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!