उत्तर प्रदेश

हरिशंकरी रोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति जागरूकता बढ़ाने की बैठक – लखनऊ

जल, जंगल, जमीन और गौ आधारित प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने का संकल्प

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025। हरिशंकरी रोपण अभियान के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक आज कुसीं रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, नदी-तालाब-झील पुनर्जीवन, गौ आधारित प्राकृतिक खेती और भारतीय सांस्कृतिक एवं धर्मपरक चेतना को गांव-गांव तक पहुँचाना था।

बैठक में लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजेंद्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बृजेंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्री श्रीकृष्णा चौधरी, और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र बहादुर सिंह (छोटे भाई – परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार)
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री नरेंद्र सिंह, डॉ. Y.B. सिंह (सदस्य केंद्रीय टोली), लोक भारती केंद्रीय कार्यालय से श्री सौरव सिंह, श्री हनुमान प्रसाद गुप्ता, और डॉ. लवकुश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) वृक्षों का महत्व, जल स्रोतों की सुरक्षा, और गौ आधारित प्राकृतिक खेती व सुभाष पालेकर पद्धति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि “जल, जंगल, जमीन और वृक्षों की रक्षा हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा है। यह राष्ट्र सेवा ही परम धर्म है।”

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय: पूरे प्रदेश में “एक जिला – एक नदी संरक्षण” अभियान चलाया जाएगा, गाँव-गाँव में वृक्ष संरक्षण समितियाँ बनाई जाएँगी, नदी, तालाब और पोखरों का पुनर्जीवन प्राथमिकता में रखा जाएगा, गौ आधारित जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पद्धति किसानों तक पहुँचाई जाएगी और पर्यावरण संरक्षण तथा संस्कृति जागरूकता को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता एवं सदस्य: डॉ. लवकुश पटेल, कमला प्रसाद मिश्र, शिव शंकर सिंह, देवमणि मिश्रा, कुंवर बहादुर सिंह, रामावतार गुप्ता, सुरेंद्र मालती, अनिल कुमार सिंह, राकेश यादव, कवि तिवारी, डॉ. बृजेंद्र नारायण, शिशिर श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह तोमर, अभिषेक कुमार, अतुल सिंह, गोपाल जी, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह और हरिओम लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“प्रकृति ही परमात्मा का रूप है, वृक्षों की रक्षा राष्ट्र सेवा है”
हरिशंकरी रोपण अभियान

कार्यक्रम का समापन: बैठक का समापन श्री नरेंद्र सिंह ने किया और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में प्रेरणा और गरिमा का अनुभव हुआ।

विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!